नोएडा : (मानवीय सोच) इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी के पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी शुरुआत की। पांच दिनी व्यापार मेले में दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। इसमें 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि मेले में 60 देशों समेत करीब दो से ढाई लाख लोग पहुंचेंगे।
