नई दिल्ली (मानवीय सोच) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की परवाह किए बगैर यूक्रेन की धरती पर पूरी ताकत से हमला बोल दिया है। पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंधों की झड़ी और निंदा के बावजूद रूस अपने कदम पर अडिग है। अब भारत में रूस के इस कदम को दोहराने की मांग उठ रही है।
सोशल मीडिया पर लोग भारत सरकार को रूस के नक्शे कदम पर चलने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जैसे रूस अखंड सोवियत रूस बनने जा रहा है वैसे ही हमे अखंड भारत चाहिए। लोगों का इससे मतलब अक्साई चीन और पीओके को लेकर है।
रूस को पुराना सोवियत संघ चाहिए।
चाइना को वन चाइना।तो फिर हमे अखंड भारत चाहिए।
— Hariom Pandey (@hariompandeyMP) February 25, 2022
रूसी सैनिकों और यूक्रेनियों के बीच आज तीसरे दिन भी युद्ध जारी है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन पश्चिमी देशों के भारी दबाव के बावजूद टस से मस नहीं हुए हैं। कई देशों जिनमें जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका रूस पर भारी प्रतिबंध लगा चुके हैं और कई बार धमकी भी दे चुके हैं लेकिन रूस अपने कदम पीछे हटने को तैयार नहीं है।
अखंड भारत से लोगों का मतलब उन क्षेत्रों से है, जो दावा तो अपना किया जाता है लेकिन उसमें पड़ोसी मुल्कों के साथ विवाद भी रहता है। भाजपा और आरएसएस के सदस्यों की ओर से इससे पहले भी ये मांग उठाई जाती रही है।