लखनऊ : (मानवीय सोच) बड़ी संख्या में सरकारी डॉक्टर मनमानी कर रहे हैं। प्रदेश में 742 चिकित्सक बिना बताए ड्यूटी से लंबे समय से गायब हैं। हालांकि अब इनके खिलाफ नरम रुख नही कड़ी कार्रवाई की तैयारी हैं। घोर लापरवाही के दायरे में आने वाले सभी 742 डॉक्टरों को जल्द बर्खास्त किया जाएगा।
742 डॉक्टरों की लिस्ट शासन को भेजी गई
दरअसल, विभाग पहले से ही चिकित्सकों की कमी से झेल रहा है। 19 हजार 700 पदों के सापेक्ष सिर्फ 11 हजार पद ही भरे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि 742 डॉक्टरों की सूची शासन को भेज दी गई है। इन डॉक्टरों को तीन-तीन बार नोटिस जारी किए गए। उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।