# 31 जुलाई को आजमगढ़ आएंगे शिवपाल यादव : चुनाव समीक्षा बैठक करेंगे

आजमगढ़ : (मानवीय सोच) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारियों की समीक्षा को लेकर 31 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ आएंगे। नेहरू हाल सभागार में सपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आजमगढ़ आगमन को लेकर गुरुवार को सपा पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानसभा अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विधायक दुर्गा प्रसाद, यादव, आलम बदी आजमी, नफीस अहमद, बेचई सरोज, पूजा सरोज, कमलाकांत राजभर, अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, डॉ राम दुलार राजभर, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।