नई दिल्ली (मानवीय सोच) राशन कार्ड पर फ्री राशन राशन की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में कई लोगों बिहार के मुंगेर में रहने वाले ऐसे हैं, जो अपने राज्य के साथ ही दूसरे राज्य में भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह मामले तब सामने आए हैं, जब आधार को राशन कार्ड से लिंक किया जा रहा था। मुंगेर जिला में अभी तक 6519 ऐसे राशन कार्डधारी सामने आए हैं। ये दोनों जगहों से राशन उठा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार विभाग ने ऐसे लोगों के लिए चेतावनी दी है इनमें से किसी एक जगह से नाम हटवाना होगा। नहीं तो इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुंगेर सदर अनुमंडल की बात करें तो सिर्फ यहां 3883 ऐसे कार्ड धारी हैं, जिनके नाम पर दो जगहों पर कार्ड जारी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी नौ प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारियों को सूचीबद्ध कर सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
मित्रा देवी के नाम से मुंगेर के अलावा हरियाणा में भी राशन कार्ड है। परिवार के कई सदस्य हरियाणा में रहते हैं। वहां हर माह अनाज का उठाव हो रहा है। मुंगेर में भी महिला राशन कार्ड उठा रही है। नारायण यादव के नाम से मुंगेर के अलावा मध्यप्रदेश में भी राशन कार्ड बना हुआ है। दोनों जगहों पर राशन का लाभ लिया जा रहा है।
क्या होगी कार्रवाई
प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार झा के अनुसार सत्यापन का कार्य हो रहा है। इस बीच में डबल कार्ड धारकों का नाम एक जगह से हटाया जाएगा। वे एक ही जगह से राशन कार्ड का लाभ उठा सकते हैं। दो जगहों से राशन कार्ड उठाने पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही शपथ पत्र भी उनसे लिया जा सकता है। दो जगह से राशन उठाए जाने पर राशन वितरण सुविधा बंद हो सकती है।