ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमों मायावती करेंगे जनसभा

लू के थपेड़ों के साथ अब मई माह में सियासी पारा तेज हो गया। तल्ख माैसम मिजाज के बीच दिग्गजों की महफिल सजेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर अखिलेश की यादव की जनसभाएं और रोड शो होगा। पसीना छुड़ाने वाले गर्मी में होने वाले जनसभाओं में नेताओं के सामने अब भीड़ जुटाना भी बड़ी चुनौती है।

मई माह शुरू होते ही पारा 45 डिग्री के पार हो गया। पारा बढ़ने के साथ-साथ सियासती गर्मी भी अब सिर चढ़ने लगी। इससे लोकसभा चुनाव की लड़ाई और दिलचस्प होने लगी। तीन मई को शहर में सपा प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा और रोड शो करेंगे।

इसके बाद चार मई को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा की बिधूना विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने आ रहे हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती नौ मई को तेराजाकेट गुरसहायगंज में विशाल जनसभा संबोधित करेंगी। 1998 से 2019 तक कन्नौज लोकसभा पर सपा का कब्जा रहा है।

2019 इस सीट पर भाजपा के सुब्रत पाठक काबिज हैं। सीट पर कब्जा बनाए रखने के लिए भाजपा हाईकमान का पूरा फोकस है। इससे 11 मई को अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जनसभा होने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ।

भाजपा के पास चार और सपा के पास विधायक

कन्नौज लोकसभा सीट पर भाजपा के पास चार और सपा की एक विधायक है, जबकि कन्नौज जिले में आठों ब्लाक में भाजपा के ब्लाक प्रमुख है। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य भी है।

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में शामिल विधानसभाओं के मौजूदा विधायक

– 196 छिबरामऊ अर्चना पांडेय, भाजपा

– 197 तिर्वा कैलाश राजपूत, भाजपा

– 198 सदर असीम अरुण, भाजपा

– 202 बिधूना औरैया रेखा वर्मा सपा

– 205 रसूलाबाद कानपुर देहात पूनम शंखबार भाजपा

2024 लोकसभा चुनाव में कौन प्रत्याशी

सपा-कांग्रेस गठबंधन – अखिलेश यादव

बीजेपी – सुब्रत पाठक

बसपा – इमरान बिन जफर
कन्नौज सीट पर यह रहे सांसद

-1967 : राम मनोहर लोहिया : संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी

-1971 : सत्य नारायण मिश्र : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

-1977 : राम प्रकाश त्रिपाठी : जनता पार्टी

– 1980 : छोटे सिंह यादव : जनता पार्टी

-1984 : शीला दीक्षित भारतीय : राष्ट्रीय कांग्रेस

-1989 : छोटे सिंह यादव : जनता दल

-1991 छोटे सिंह यादव : जनता पार्टी

-1996 : चंद्र भूषण सिंह : भारतीय जनता पार्टी

-1998 : प्रदीप यादव : समाजवादी पार्टी

-1999 : मुलायम सिंह : सपा

-2000 : अखिलेश यादव : सपा

-2004 : अखिलेश : सपा

– 2009 : अखिलेश : सपा

-2012 : डिंपल यादव : सपा

-2014 : डिंपल यादव : सपा

– 2019 : सुब्रत पाठक : भारतीय जनता पार्टी

Scroll to Top