ट्रंप ने पारस्परिक टैरिफ प्रस्ताव का अनावरण किया। जिसमें उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “हमारे देश को विदेशी राष्ट्रों ने लूटा है” यह अमेरिका के लिए ‘मुक्ति दिवस’ है।
जहां अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ है। ट्रंप ने टैरिफ सूची जारी की है। जिसमें उन्होंने दर्शाया है कि चीनी सामानों पर 34%, भारतीय सामानों पर 26%, यूरोपीय संघ के आयात पर 20%, दक्षिण कोरिया उत्पादों पर 25% जापानी वस्तुओं पर 24%, और ताइवान के समान पर 32% पारस्परिक टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रंप के अनुसार भारत द्वारा अमेरिका पर 52% टैरिफ लगाया जाता है। अमेरिका ने उन्हें छूठ देते हुए पारस्परिक टैरिफ 26% लगाया है। ट्रंप का कहना है कि उनके इस कदम से अमेरिका फिर से एक समृद्ध देश बनने की ओर है।