ब्रेकिंग न्यूज़
अमित शाह और रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ₹9,000 करोड़ का यमुना सफाई अभियान‘मलिक’ रिलीज़ : राजकुमार राव की दमदार अदाकारी और सिस्टम से टकराती एक आम आदमी की कहानीआज गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ जी ने विधि विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना कीगुजरात में फिर पुल हादसा: वडोदरा में ब्रिज गिरा, 13 लोगों की मौत।MVAG 2025: अब OLA-UBER पर और सख्ती, केंद्र ने लागू किए Motor Aggregator के सख्त नियमश्रद्धा के साथ अनुशासन भी जरूरी: कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी का अलर्ट मोडAIIMS और ICMR की स्टडी में खुलासा: हार्ट अटैक के मामलों में कोविड-19 वैक्सीन दोषी नहींभारत-चीन में उत्तराधिकारी विवाद गहराया : प्रधानमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी |अमेरिका में “America Party” की शुरुआत : एलन मस्क की नयी राजनीतिक पार्टीब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राज़ील दौरे परप्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना पहुँचे, द्विपक्षीय वार्ता और वैश्विक सहयोग पर चर्चा की उम्मीदनीरव मोदी के भाई नेहल मोदी गिरफ्तार: मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी घोटाला‘अमरनाथ यात्रा’ में रामबन में भीषण बस टकराव, 36 ‘श्रद्धालु घायल”‘उम्मीद पोर्टल’ की हुई शुरुआत, अब वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा करना हुआ नामुमकिनप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी Trinidad And Tobago पहुंचे05 एक्सप्रेसवे को प्रदेश की इकोनॉमिक ग्रोथ बनाने की दृष्टि से इन्टीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एण्ड लॉजिस्टिक क्लस्टर की लॉचिंग की गईसनातन परंपरा की जीवंत प्रतीक श्री अमरनाथ यात्रा आज से आरंभ हो रही है।जय बाबा अमरनाथ!GHANA (घाना) देश के अक्रा (ACCRA) शहर पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की तपोस्थली गोरखपुर की पावन धरा पर मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक एवं !#बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई नई फिल्म कन्नप्पा (Kannappa)

2009 में हुए लोकसभा चुनाव में ‘हाथी’ की चाल इतनी तेज थी कि बाकी सभी पीछे छूट गए थे

वर्तमान में राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की कोशिश में जुटी बसपा कभी गोरखपुर-बस्ती मंडल में सबसे प्रभावी पार्टी बनकर उभरी थी। यह दौर था 2009 में हुए 15वीं लोकसभा के चुनाव का। इस चुनाव में ‘हाथी’ की चाल इतनी तेज थी कि बाकी सभी पीछे छूट गए थे।

इस चुनाव में बसपा को नौ में से चार सीटों पर जीत मिली थी। इतनी ही सीट पर पार्टी के प्रत्याशी सीधी लड़ाई में थे। इस चुनाव के बाद से ही बसपा का खाता यहां नहीं खुल सका है। उत्तर प्रदेश में बसपा ने 2007 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी।

इसके दो साल बाद हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी अकेले ही गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ सीटों पर चुनाव लड़ी और उस समय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। देवरिया, सलेमपुर, बस्ती व संतकबीरनगर में बसपा को जीत मिली तो गोरखपुर, महराजगंज, बांसगांव, कुशीनगर में दूसरा स्थान मिला। डुमरियागंज में पार्टी का प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा। 2004 में हुए चुनाव में बसपा को बस्ती, डुमरियागंज व खलीलाबाद में जीत मिली थी।

बांसगांव में दूसरा स्थान मिला था। चार सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। 2014 के चुनाव में भी बसपा ने अच्छी लड़ाई लड़ी। उसे छह सीटों पर दूसरा स्थान मिला, तीन पर तीसरा। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा का गठबंधन था और बसपा को इधर की छह सीटें मिली थीं।

इनमें बस्ती, डुमरियागंज, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव व सलेमपुर शामिल थीं। सभी सीटों पर दूसरा स्थान मिला था। इस क्षेत्र में बसपा की जीत का खाता 1999 से खुला था। इस चुनाव में सलेमपुर से बसपा प्रत्याशी बब्बन राजभर ने जीत हासिल की थी।

यह रहा बसपा का प्रदर्शन

1989 : सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारे। एक सीट पर सीधी लड़ाई, पांच पर तीसरा, दो पर दूसरा व एक पर पांचवां स्थान।

1991 : आठ पर लड़े। चार पर चौथा व चार पर पांचवां स्थान। 1996 : दो सीट पर दूसरा, सात पर तीसरा स्थान।

1998 : एक सीट पर दूसरा, आठ पर तीसरा स्थान।

1999 : एक पर जीत। दो पर दूसरा, चार पर तीसरा व दो पर चौथा स्थान।

2004 : तीन पर जीत। एक पर दूसरा, चार पर तीसरा व एक पर चौथा स्थान।

2009 : चार पर जीत, चार पर दूसरा व एक पर तीसरा स्थान।

2014 : छह पर दूसरा, तीन पर तीसरा स्थान।

2019 : छह पर उम्मीदवार खड़े किए। सभी पर दूसरा स्थान।

 

 

Scroll to Top