ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस मौनी अमावस्या पर बन रहे हैं ये शुभ योग

इस वर्ष 9 फरवरी को मौनी अमावस्या है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में साधक आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करेंगे। साथ ही पूजा समापन के पश्चात दान-पुण्य करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर पूजा-पाठ, दान-पुण्य करने से व्यक्ति के सकल मनोरथ पूर्ण होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या के दिन मंगलकारी सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही वरीयान योग का भी अद्भुत संयोग बनेगा।

शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों की मानें तो माघ अमावस्या 09 फरवरी को सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगी और 10 जनवरी को सुबह 04 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि से दिन की गणना की जाती है। अतः 09 फरवरी को मौनी अमावस्या है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

मौनी अमावस्या पर मंगलकारी सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 05 मिनट से शुरू हो रहा है, जो देर रात 11 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, संध्याकाल 07 बजकर 08 मिनट से वरीयान योग का भी संयोग बन रहा है। इन योग में पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव मां गौरी के साथ रहेंगे।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 06 मिनट पर

चंद्रास्त- संध्याकाल 05 बजकर 27 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 04 मिनट से 06 बजकर 30 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 12 बजे तक

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

Scroll to Top