ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सऊदी अरब को अंजाम भुगतने की धमकी क्यों दे रहा अमेरिका?

वाशिंगटन (मानवीय सोच)  अमेरिका के सबसे करीबी देशों में से एक सऊदी अरब अपनी अलग राह पकड़ता नजर आ रहा है। सऊदी अरब और अमेरिका के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। अमेरिकी सांसदों का एक वर्ग पश्चिम एशियाई देश सऊदी अरब को हथियारों की आपूर्ति को प्रतिबंधित करना चाहता है। बता दें कि सऊदी अरब हथियारों के लिए लगभग पूरी तरह से अमेरिका पर निर्भर है। लेकिन तेल को लेकर पनप रहे ताजा विवाद ने इस रिश्ते में कड़वाहट घोल दी है। 

OPEC+ तेल उत्पादक देशों का सबसे बड़ा समूह है। इस समूह में सऊदी अरब का दबदबा है। ओपेक प्लस ने 5 अक्टूबर को तेल उत्पादन में कटौती का ऐलान किया जिससे अमेरिका नाराज हो गया। बता दें कि इस समूह में रूस भी सदस्य देश है। हालांकि तेल में कटोती के ऐलान के बाद से अमेरिकी सरकार लगातार सऊदी अरब को तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए मनाने में जुटी थी। खबर है कि अमेरिका की बातों को सऊदी अरब ने अनसुना कर दिया। 

सऊदी के नेतृत्व में ओपेक प्लस ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध, चीन में बढ़ रहे कोविड-19 केस ऐसी कुछ वजहें हैं जिससे वैश्विक बाजार उथल-पुथल मची है। इसलिए तेल के अंतरराष्ट्रीय कीमतों को बनाए रखने के लिए तेल उत्पादन में कटौती जरूरी है। इस निर्णय के तहत ओपेक प्लस देश 20 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन में कटौती करेंगे। इससे वैश्विक बाजार में तेल की कीमत में तेजी आएगी।

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच संबंधों की डोर तेल से ही जुड़ी है। अमेरिका इस क्षेत्र में सऊदी अरब को उसके दुश्मनों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है, विशेष रूप से, ईरान के खिलाफ। सऊदी अरब बदले में अपने बाजारों में एक विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल उत्पादन बढ़ाता है। इसके अलावा अभी सऊदी अरब यमन में ईरान के साथ छद्म युद्ध में उलझा हुआ है और परमाणु सौदे को लेकर बातचीत फिर से शुरू होने से परेशान है। इस बीच तेल उत्पादन में कटौती ने अमेरिकी सांसदों को नाराज कर दिया है। 

डेमोक्रेट सीनेटर बॉब मेनेंडेज, रिचर्ड ब्लूमेंथल और रो खन्ना ने भी सऊदी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। गार्जियन के मुताबिक, अमेरिकी सांसद मेनेंडेज ने कहा, “मैं सऊदी अरब के साथ किसी भी सहयोग को हरी झंडी नहीं दूंगा जब तक कि किंगडम यूक्रेन में युद्ध के संबंध में अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन नहीं करता। बहुत हो गया।”

मेनेंडेज ने कहा कि प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ‘ओपेक+ कार्टेल के माध्यम से पुतिन के युद्ध’ को बढ़ाने में मदद कर रहे थे। रो खन्ना और ब्लूमेंथल ने पोलिटिको पत्रिका में लिखा, “सऊदी का निर्णय अमेरिका के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन अमेरिका के पास भी जवाब देने का एक तरीका है: अमेरिका सऊदी के हाथों में अमेरिकी युद्ध टेक्नोलॉजी के बड़े पैमाने पर हस्तांतरण को तुरंत रोक सकता है।” इन डेमोक्रेट्स ने सऊदी को अपने ‘सबसे बड़े दुश्मन’ का ‘स्पष्ट सहयोगी’ करार देते हुए कहा कि इन रणनीतिक रक्षा प्रणालियों को सऊदी को नहीं देना चाहिए।  

इसके अलावा, अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने रविवार को कहा कि यह स्पष्ट है कि सऊदी अरब से हमें उतना सहयोग नहीं मिला, जितना हमें चाहिए था। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटस के अन्य सदस्य भी इस पक्ष में हैं कि गल्फ कंट्री (खाड़ी देशों) के साथ संबंधों पर पुनर्विचार करना चाहिए। अमेरिका के तीन अन्य डेमोक्रेटिक नेता ने संयुक्त बयान में कहा कि अमेरिका खाड़ी देशों के साथ संबंध में सुपरपावर की भूमिका में आए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब उन्होंने उस विकल्प को चुना है तो उसके नतीजों के लिए भी उन्हें तैयार रहना चाहिए।

Scroll to Top