ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अरुणाचल में घुसकर चीनी सेना ने 17 साल के लड़के को किया अगवा

ईटानगर  (मानवीय सोच) : चीन ने एक बार फिर गुस्ताखी की है। आरोप है कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सीमा में घुसकर एक लड़के को अगवा कर लिया है। राज्य के सांसद तापिर गाओ ने इस बारे में केंद्र को सूचित किया। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने चीनी सेना को बच्चे का पता लगाने और प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे वापस सौंपने को कहा है।

रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश से मिराम तरोन के लापता होने के बारे में सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने तुरंत पीएलए से संपर्क किया। पीएलए से उनके इलाके में उसका पता लगाने और उसे एएसटीडी प्रोटोकॉल के अनुसार वापस करने के लिए सहायता मांगी गई है।

अरुणाचल के सांसद गाओ ने बताया कि लड़के का अपहरण अप्पर सियांग जिले से बुधवार को किया गया। सांसद ने बताया कि पीएलए ने एक और लड़के के अपहरण की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसी लड़के ने स्थानीय प्रशासन को अपने साथी के अपहरण की जानकारी दी। गाओ ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी गृह राज्यमंत्री नीतीश प्रमाणिक को दी और सरकारी एजेंसियों के जरिए जल्द ही उसे रिहा कराने की मांग की।

इससे पहले सितंबर 2020 में भी चीन ने इसी तरह की हरकत की थी। पीएलए ने अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी ज़िले से पांच लोगों का अपहरण कर लिया था। स्थानीय मीडिया की ओर से यह मामला उठाए जाने के बाद तत्कालीन गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने मामले को चीन के सामने रखा था और अपहृत लोगों की रिहाई सुनिश्चित करवाई थी।

Scroll to Top