ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जात-पात नहीं राष्ट्र के बारे में सोचें, पीएम मोदी

बस्ती (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती में आज (रविवार को) एक रैली के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि घोर परिवारवादी कभी उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते हैं. इनका एक ही मंत्र है- ‘पैसा परिवार की तिजोरी में, कानून जेब में और जनता इनके पैरों पर.’

घोर परिवारवादी माफियाओं को देते हैं ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने बस्ती के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, हथियागढ़ में बस्ती, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर और अंबेडकर जिले के विधान सभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि घोर परिवारवादी समाज के कमजोर वर्गों पर गुंडई करने वाले माफ‍ियाओं को ताकत देते हैं.

कानून जेब में और जनता उनके पैरों पर

उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों का एक ही मंत्र है, पैसा परिवार की तिजोरी में, कानून जेब में और जनता उनके पैरों पर. ये उत्तर प्रदेश और देश को ताकतवर नहीं होने देंगे. कबीर ने परिवारवादियों के लिए कहा था कि ‘दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय’ और गरीब की इसी हाय ने 2014 में इन्हें झटक दिया, 2017 में पटक दिया और 2019 में साफ कर दिया और अब 2022 में तो इन्हें अपनी ही सीट बचाने के लाले पड़ गए हैं.

यूक्रेन से वापस लाए जा रहे भारतीय

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनौती भरे समय में भारत ने हमेशा अपने हर एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी है और जहां भी संकट आया, वहां से अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. ऑपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से हजारों भारतीयों को वापस ला रहे हैं. सरकार यूक्रेन में मौजूद भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है. ये भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाने का समय है और ये जात-पात, छोटी-छोटी बातों से ऊपर उठकर राष्‍ट्र के साथ खड़े होने का समय है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें हर साल, लगातार हर हाल में अपनी सेनाओं को आधुनिक बनाते रहना होगा और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद को खपाना होगा, लेकिन ये काम घोर परिवारवादी, घोर स्‍वार्थी कभी नहीं कर सकते.’

उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों का इतिहास रक्षा सौदों में कमीशन खाने का रहा हो, वे परिवारवादी देश को कभी मजबूत नहीं कर सकते. जो लोग देश की सेनाओं की जरूरत को हमेशा नजरअंदाज करते रहे, वे परिवारवादी देश को मजबूत नहीं कर सकते.’

पीएम मोदी ने भरोसा जताया किया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी की ‘प्रचंड बहुमत वाली सरकार’ बनेगी.

 

Scroll to Top