ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा में पंकज सिंह 1.13 लाख से अधिक वोटों से आगे

लखनऊ (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पंकज सिंह सुबह से ही लगातार भारी बढ़त बनाए हुए हैं, इससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस बार यहां सात चरणों में मतदान हुआ है। नोएडा सीट पर पंकज सिंह का मुकाबला सपा के सुनील चौधरी और कांग्रेस की उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के साथ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 फरवरी को मतदान हुआ था।

नोएडा विधानसभा (राउंड -23)

पंकज सिंह (बीजेपी): 146033

सुनील चौधरी(सपा): 33843

कृपाराम शर्मा(बीएसपी) : 10393

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस) : 8989

नोएडा विधानसभा (राउंड -22)

पंकज सिंह (बीजेपी) : 139406

सुनील चौधरी(सपा) : 32308

कृपाराम शर्मा(बीएसपी) : 9701

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस) : 8743

– नोएडा विधानसभा का 19वां राउंड

पंकज सिंह (बीजेपी) : 122136

सुनील चौधरी(सपा) : 28068

कृपाराम शर्मा(बीएसपी) : 8413

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस) : 7694

– नोएडा विधानसभा का 17वां राउंड

पंकज सिंह (बीजेपी): 1,09,228

सुनील चौधरी(सपा): 25,579

कृपाराम शर्मा(बीएसपी): 7,678

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 6,968

– नोएडा विधानसभा का 16वां राउंड

पंकज सिंह (बीजेपी): 102504

कृपाराम शर्मा(बीएसपी): 7261

सुनील चौधरी(सपा): 23939

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 6831

– नोएडा विधानसभा 15वां राउंड

पंकज सिंह (बीजेपी): 96806

कृपाराम शर्मा(बीएसपी): 6336

सुनील चौधरी(सपा): 22353

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 6575

– नोएडा विधानसभा का 12वां राउंड

– पंकज सिंह (बीजेपी): 77091

– कृपाराम शर्मा (बीएसपी): 5444

– सुनील चौधरी(सपा): 17704

– पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 5210

– नोएडा सीट पर 7वें राउंड में भाजपा को भारी बढ़त

पंकज सिंह (बीजेपी) : 45074

सुनील चौधरी (सपा) : 11743

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस) : 2877

कृपाराम शर्मा (बीएसपी) : 2509

– नोएडा में मतगणना के दूसरे राउंड में भाजपा को बढ़त

पंकज सिंह (बीजेपी) : 10637

सुनील चौधरी (सपा) : 4932

कृपाराम शर्मा (बीएसपी) : 775

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस) : 446

पंकज अवाना (आप) : 320

नोटा : 80

– शुरुआती रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार पंकज सिंह आगे

– पोस्टल बैलेट की गिनती के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

– पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

पंकज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। 2017 में बीजेपी नेता पंकज सिंह यहां से पहली बार विधायक बने थे। वे 2002 से राजनीति में सक्रिय हैं। 2004 में वे भाजपा युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने थे। 2007 में वह यूपी भाजपा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य बने। इसी साल पार्टी उन्हें चिरईगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाना चाहती थी लेकिन पिता की सलाह पर उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। 2010 में उन्हें यूपी भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया। बाद में प्रमोशन देकर उन्हें महासचिव बना दिया गया।

क्या है इस सीट का इतिहास

2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नोएडा से महेश कुमार शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था। बसपा के ओम दत्त शर्मा को हराकर महेश शर्मा विधानसभा पहुंचे थे। 2014 के उपचुनाव में बीजेपी ने विमला बाथम शर्मा पर भरोसा जताया। उन्होंने सपा की काजल शर्मा को हराकर जीत दर्ज की। दरअसल, महेश शर्मा ने 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत मिली। उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। 2017 में बीजेपी ने तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को यहां से टिकट दिया। उन्होंने सपा के सुनील चौधरी को हराया और पहली बार विधायक बने। 2022 में पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा विधायक पंकज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ पंखुड़ी पाठक को उतारा है जो एक समय अखिलेश और डिंपल यादव की करीबी रही हैं। पंखुड़ी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। बसपा ने कृपा राम शर्मा, सपा ने सुनील चौधरी को टिकट दिया है।

 

Scroll to Top