ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रियंका गांधी का भी नहीं चला जादू, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा हुआ फेल

नई दिल्ली (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के अभी तक सामने आए रूझानों में कांग्रेस एक बार फिर फिसड्डी साबित हुई है। राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी खाता भी खोल पाती है या नहीं, शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। शुरुआती रूझानों में पांच-छह सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन ताजा रूझान बताते हैं कि कांग्रेस अब केवल एक सीट पर बढ़त बनाए हुई है।

यूपी के चुनाव परिणाम और रूझानों ने एक बात तो साफ कर दिया है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का जादू राज्य में नहीं चल पाया है। इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी का चर्चित नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ भी फेल हो गया है। पंजाब में भी कांग्रेस का कुछ ऐसा ही हाल हुआ है।

यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे थे। अंत में स्थिति ऐसी हो गई थी कि मात्र 7 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि, कांग्रेस ने यह चुनाव अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ी थी। तब राहुल और अखिलेश की जोड़ी खूब चर्चा में थी।

इस बार के यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी ने शुरू से मोहड़ा संभाला था। चुनाव घोषणा पत्र के रूप में कांग्रेस ने युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी किया था, जो काम नहीं आया। इसके साथ-साथ किसान कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, सरकारी नौकरी के वादे को भी जनता ने नकार दिया है।

यूपी चुनाव परिणाम के लिए अभी तक जो रूझान सामने आये हैं उसमें योगी आदित्यनाथ की एक बार फिर सत्ता में वापसी हो रही है। अभी तक के रूझानों में बीजेपी 261 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सपा गठबंधन 137 और बसपा दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य पार्टियां तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। अभी तक के रूझानों से यह साफ हो गया है कि यूपी में बीजेपी की एक बार फिर वापसी हो रही है।

Scroll to Top