ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा सरकार ने सुधारी उत्तर प्रदेश छवि

लखनऊ (मानवीय सोच)-समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर प्रदेश को बदहाल स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच सालों में उनकी सरकार ने न सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराधी माफियाओं पर नकेल कसी बल्कि गंभीर प्रयासों की बदौलत प्रदेश की छवि में सुधार कर उसे देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया।

योगी ने गुरूवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले 70 वर्ष में उत्तर प्रदेश में जो नहीं हो पाया,उसे भाजपा सरकार ने पांच वर्ष में करके दिखाया है। पांच साल में भाजपा सरकार ने मील के कुछ पत्थर गढ़े हैं। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पांचवें छठे स्थान पर थी जबकि आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 94 हजार तक पहुंच चुकी है। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश का बजट दो लाख लाख करोड़ रूपये था जो आज छह लाख करोड़ रूपये है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी प्रदेश ने लंबी छलांग लगायी है और देश में 14वें स्थान से निकल कर आज दूसरी पायदान पर आ चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पांच साल की सफल यात्रा सन्तुष्ट होने वाली नहीं होनी चाहिए। हमे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नम्बर एक बनाना है। सरकार ने इसके लिये एक रोडमैप तैयार किया है। इसके लिये कानून व्यवस्था को दुरूस्त करना होगा। भाजपा सरकार ने जो माफिया और पेशेवर अपराधी खतरा थे, उन पर नकेल कसी। बसपा की सरकार में 364 दंगे हुये जबकि सपा की सरकार में बड़े बड़े दंगे 700 के करीब हुए मगर भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2017 से अब तक दंगा और कोई आतंकी घटना नहीं हुयी।

Scroll to Top