ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी, मां-बेटी और मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) बरेली जिले के एक गांव में एक मौलवी की सलाह पर मां-बेटी ने गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मां-बेटी और मौलवी को रविवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फरीदपुर सीओ गौरव सिंह ने बताया कि थाना भुता के केसरपुर के ग्राम प्रधान पति प्रेम सिंह ने शुक्रवार देर शाम शिकायत दी थी। कहा गया था कि अपराह्न करीब 3.30 बजे गांव के उत्तर दिशा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सबीना (19) और उसकी मां नजीरा (38) ने बैठकर नमाज अदा की थी। 

सीओ ने बताया कि प्रेम सिंह की तहरीर पर सबीना, उसकी मां नजीरा और सिद्धपुर मजार के मौलवी चमनशाह मियां के खिलाफ थाना भुता में भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) और 120 बी (साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सबीना, उसकी मां नजीर और मौलवी चमनशाह मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Scroll to Top