मुख्यमंत्री ने जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश

घायलों का समुचित उपचार कराया जाए

लखनऊ: (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *