ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मैरीकॉम से टक्कर ले चुकीं दीपिका अब अमेरिका में दिखाएंगी दम

वाराणसी : (मानवीय सोच) कराटे में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकीं दीपिका तिवारी यूपी बॉक्सिंग में नई पहचान बनकर उभरी हैं। साल 2000 में फटे जूते पहनकर प्रयागराज के बॉक्सिंग रिंग में उतरीं और पदक हासिल किया। हेड इंजरी से उबरने के बाद ककरमत्ता निवासी खिलाड़ी अमेरिका में होने वाली विश्व टाइटल जीतने की तैयारी में जुट गई हैं। फिलहाल लहुराबीर में अभ्यास कर रही हैं। दीपिका ने बताया कि वर्ष 2000 में प्रयागराज में एशियन कराटे चैंपियनिशप में पदक के साथ बेहतरीन खिलाड़ी का अवॉर्ड भी जीता। बीकॉम में बॉक्सिंग की ओर रुझान हुआ।

2015 में कोच धर्मेंद्र चौहान और जनार्दन यादव के प्रशिक्षण में सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में जीत दर्ज की। मिजोरम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। बेहतर प्रशिक्षण के लिए साई छात्रावास हिसार में ट्रायल दिया और चयनित हुई। 2016 में आगरा के सैंट जॉन्स स्कूल में मैरीकॉम से मुकाबला हुआ। दीपिका ने बताया कि 2016 से लगातार सात बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप और दो राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग किया। केरल में प्रीति झांगर और चंडीगढ़ में पूजा टोकस से मुकाबला हुआ। चीन में दीपिका को हेड इंजरी हुई थी। उन्हें आठ महीने तक रिंग से बाहर रहना पड़ा था। जून 2023 में दोबारा वापसी की।

Scroll to Top