ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वोटिंग के दौरान EVM को पहुंचाया नुकसान, 12 सेंटर्स पर फिर से होगा मतदान

इम्फाल (मानवीय सोच) निर्वाचन आयोग ने मणिपुर में पांच विधान सभा क्षेत्रों के 12 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है. इन सीटों पर 28 फरवरी को मतदान हुआ था.

5 मार्च को होगा मतदान 

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन केंद्रों पर 5 मार्च को मतदान होगा. जिन मतदान केंद्रों में दोबारा मतदान होगा वे खुंद्रकपम, सैतु, थानलॉन, हेंगलप और चुराचंदपुर विधान सभा क्षेत्रों में स्थित हैं.

उपद्रवियों ने ईवीएम को पहुंचाया था नुकसान

बयान में कहा गया है कि इन मतदान केंद्रों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से तथ्यों के आधार पर पुनर्मतदान (Re-Polling) की सिफारिश की गई थी. बयान में कहा गया है कि पुनर्मतदान पर विचार करने का मुख्य कारण मतदान के दौरान और बाद में उपद्रवियों द्वारा ईवीएम  को नुकसान पहुंचाना है.

किस-किस जगह होगा मतदान?

जिन मतदान केंद्रों  में दोबारा मतदान होना है उनमें सरौथेल, न्यू कीथेलमानबी, सोंगसांग, माइटे, तिनसुओंग, माजुरोन कुकी, एन चिंगफेई, खोइरेंटक, मोलसांग, लेइनोम, टीकोट और मौकोट शामिल हैं. विधान सभा चुनाव  के पहले चरण में 28 फरवरी को 38 विधान सभा सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में पांच मार्च को 22 सीटों पर मतदान होगा.

Scroll to Top