ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिल्पा शेट्टी ने किया राज कुंद्रा से तलाक का फैसला? सोशल मीडिया पर दिया बड़ा हिंट

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी के एक मामले में जेल में बंद हैं। पूर्व में भी इस मामले में 1500 पन्नों की चार्टशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। जिसमें शिल्पा शेट्टी का भी बयान मौजूद है। अब इसके बाद शिल्पा शेट्टी के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. लोग इस पोस्ट को शिल्पा शेट्टी के तलाक के फैसले का संकेत मान रहे हैं।

‘खराब निर्णय’ और ‘बिल्कुल नए अंत’ पर

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक मोटिवेशनल किताब का पेज शेयर किया है। यह पृष्ठ ‘खराब निर्णय’ पर एक दृश्य दिखाता है। इतना ही नहीं ‘बुरे फैसले’ के साथ एक और शब्द बोला गया है, वह है ‘ब्रांड न्यू एंडिंग’। उनके फैन्स की निगाहें इस न खत्म होने वाले शब्द पर टिकी हैं.

इस पोस्ट में क्या लिखा है

शिल्पा शेट्टी द्वारा अपलोड की गई किताब का पेज ‘न्यू एंडिंग्स’ शीर्षक से लिखा गया है, ‘हमने जो गलत फैसले किए, जो गलतियां कीं, दोस्तों को चोट पहुंचाई, उनका विश्लेषण करने में काफी समय लग सकता है। यदि केवल हम होशियार, अधिक धैर्यवान या बेहतर होते। हम अतीत को बदल नहीं सकते, चाहे हम उसका कितना ही विश्लेषण कर लें।’

भविष्य को अपना बनाने के बारे में

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस पेज में आगे लिखा गया है, ‘लेकिन हम नए तरीकों से आगे बढ़ सकते हैं, बेहतर निर्णय ले सकते हैं, पुरानी गलतियों से बच सकते हैं और अपने आसपास के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार कर सकते हैं। हमारे पास खुद को फिर से खोजने या फिर से खोजने के कई अवसर हैं। मुझे उन चीजों से परिभाषित करने की आवश्यकता नहीं है जो मैंने अतीत में की हैं। मैं अपने हिसाब से भविष्य बना सकता हूं।’ आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट में अपनी तरफ से कोई कैप्शन नहीं डाला है। बस इसे शेयर करते हुए उन्होंने रेड हार्ट का स्टिकर लगा दिया है.

तलाक की अटकलें

अब इस पोस्ट में लिखे शब्दों में जहां भविष्य बदलने की बात सामने आई, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स शिल्पा शेट्टी के तलाक के फैसले को लेकर कयास लगाने लगे हैं. ये पोस्ट अब कई फैन पेज पर दिख रही है जहां ये दावा किया जा रहा है कि शिल्पा अपने पति राज को तलाक देने वाली हैं. हालांकि अभी तक शिल्पा ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Source- Agency News

Scroll to Top