ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बारामती सीट पर पवार परिवार में मुकाबला कड़ा

लोकसभा चुनाव के चलते महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। महाराष्ट्र में इस समय सबसे हॉट सीट बारामती बन गई है, यहां ननद और भाभी के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों नेता आज नामांकन दोखिल करने वाली हैं।

सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले में मुकाबला
दरअसल, बारामती से उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपनी ननद और शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले के सामने चुनाव लड़ने जा रही हैं। आज नामांकन दाखिल करने से पहले महायुति उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने अपने पति और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अजित पवार ने कही ये बात
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि जब भी महायुति का कोई उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेगा तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहने का प्रयास करेंगे।

अजीत पवार ने कहा,

मैंने भगवान बप्पा से प्रार्थना की है कि जब पीएम मोदी तीसरी बार निर्वाचित होंगे तो महाराष्ट्र से एक बड़ा योगदान होना चाहिए और महाराष्ट्र से अधिकतम महायुति उम्मीदवार निर्वाचित होंगे। हमने तय किया है कि जब भी महायुति का कोई उम्मीदवार नामांकन करेगा उनका नामांकन, सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहने की कोशिश करेंगे, हमने आज सभी को उपस्थित रहने के लिए बुलाया है लेकिन ये ‘शक्ति प्रदर्शन’ नहीं है।

आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिनः सुनेत्रा
सुनेत्रा पवार ने कहा कि आज उनके लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि मैं आज अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं। इसलिए हम मंदिर आए, प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया।

पवार परिवार का गढ़ मानी जाती है बारामती सीट
बारामती सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है और सुप्रिया सुले यहां से पिछले तीन लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बारामती में तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा।

Scroll to Top