ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अक्साई चिन में चीन ने खोदी सुरंग, बना रहा बंकर

(मानवीय सोच) चीन हमेशा बात और विश्वासघात साथ-साथ करता है. हाल में ही ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई. यही नहीं कुछ समय पहले ही सीमा के मुद्दे को लेकर 19 राउंड की कमांडर लेवल की बात हुई और चंद रोज बाद ही चीन दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाला है. इस बीच मैक्सार टेक्नोलॉजीज सैटेलाइट इमेज के ज़रिए चीन की नई साजिश का खुलासा हुआ है.

अभी हाल ही में चीन का नया ‘मानचित्र’ सुर्खियों में आया, और अब सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि बीजिंग ने अक्साई चिन में बंकरों और भूमिगत सुविधाओं का निर्माण तेज कर दिया है. अक्साई चिन वह हिस्सा है जिस पर चीन ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान कब्ज़ा कर लिया था.

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि निर्माण वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगभग 70 किमी दूर अक्साई चिन क्षेत्र में किया जा रहा है. मैक्सार टेक्नोलॉजीज सैटेलाइट इमेज से स्पष्ट होता है कि 6 दिसंबर 2021 और 18 अगस्त 2023 के बीच, चीन ने तीन जगहों पर बंकरों का निर्माण किया है और तीन अन्य स्थानों पर सुरंग बनाने की गतिविधि की है.

Scroll to Top