ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अखिलेश यादव बोले गठबंधन से घबरा रही भाजपा, 2024 में वापस जाएगी

मेरठ : (मानवीय सोच) सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मेरठ पहुंचे हैं। वह राली चौहान और धनपुर गांव भी जाएंगे। पहले उनका सिर्फ सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग में सपा पदयात्री फुरकान के घर जाने का कार्यक्रम था। मंगलवार दोपहर नया कार्यक्रम जारी किया गया, जिसमें यह बदलाव किया गया है।

वह सबसे पहले पांचाली बुजुर्ग पहुंचे। इसके बाद राली चौहान और फिर धनपुर जाएंगे। राली चौहान में हाईटेंशन लाइन से जान गंवाने वाले 6 कांवड़ियों के परिजनों और धनपुर में सड़क दुर्घटना से जान गंवाने वाले छह लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। तीनों जगह 30-30 मिनट का कार्यक्रम है।

पांचली में निकाह के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा घबरा गई है। कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीते। केवल भाजपा और आरएसएस नहीं चाहता कि इंडिया जीते। 2014 में आए थे 2024 में वापस जाएगी भाजपा।

पहले उनका कार्यक्रम 20 जुलाई का पांचली बुजुर्ग का कार्यक्रम था, जहां उन्हें फुरकान की बहन के शादी समारोह में शामिल होना था। विपक्ष के नए गठबंधन इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) बनने के बाद पहली बार अखिलेश यादव मेरठ आए हैं।
Scroll to Top