ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अग्निपथ’ प्रदर्शनकारी ने रोकी पंजाब के CM भगवंत मान की SUV

चंडीगढ़ (मानवीय सोच)  आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले का एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि नई सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ का विरोध कर रहा युवक सीएम मान से बातचीत करने के लिए आवाज लगाता है, जिसके बाद वह अपना काफिला रोक लेते हैं। वीडियो में सीएम मान पंजाब में रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपनी प्रोटेक्टेड एसयूवी के सनरूफ में खड़े नजर आ रहे हैं, तभी काले रंग की टी-शर्ट पहने एक शख्स ने उनकी ओर हाथ हिलाता और उनसे बातचीत करने की अपील करता है।

जल्द ही काफिला रुक जाता है और वह युवा मुख्यमंत्री के सफेद फोर्ड एंडेवर की ओर दौड़ पड़ता है। वह शख्स मान से हाथ मिलाता है और कहता है कि ‘अग्निपथ’ को लागू करने से पहले सभी नेताओं को मिलना चाहिए और इस पर चर्चा करनी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री मान गाड़ी की रूफ से प्रदर्शनकारी का हाथ पकड़े हुए हैं। उन्होंने जवाब दिया, “अगर सांसद ‘अग्निपथ’ पर चर्चा करने के लिए मिलते हैं, तो मैं व्यक्तिगत रूप से वहां जाऊंगा।”

विपक्ष ने हिंसक विरोध की निंदा की
गौरतलब है कि केंद्र में विपक्षी दलों ने बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में सैन्य उम्मीदवारों के हिंसक विरोध की निंदा की है, लेकिन उन्होंने उनकी मांगों का समर्थन किया है कि केंद्र को बातचीत के लिए बैठक करनी चाहिए। विपक्ष का यह भी कहना है कि सरकार को सशस्त्र बलों में भर्ती में इस तरह के आमूलचूल बदलाव की घोषणा करने से पहले अन्य नेताओं से विचार-विमर्श करना चाहिए था।

अग्निपथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी 
इस बीच कुछ राज्यों में अग्निपथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में प्रदर्शन उग्र भी हो गया है। विरोध के बीच केंद्र ने कई रियायतों का ऐलान किया है। रक्षा मंत्रालय की नौकरियों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत कोटा होगा, जो तटरक्षक बल और रक्षा नागरिक पदों व सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में मौका देगा। यह आरक्षण भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण के अतिरिक्त होगा।

 

Scroll to Top