नई दिल्ली : (मानवीय सोच) कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि हमें जो संविधान की कॉपी दी गई, जिसे लेकर हम सदन में गए, उसमें सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्द नहीं है. अधीर रंजन ने कहा, हम जानते हैं ये दोनों शब्द 1976 में संशोधन के बाद शामिल हुए हैं लेकिन आज की तारीख में ये दो शब्द संविधान में नहीं रहेंगे तो ये बड़े चिंता की बात है. ये मैंने आज राहुल गांधी को भी दिखाया
उन्होंने कहा, मैं ये मुद्दा नहीं उठा पाया, क्योंकि मौका नहीं मिला अधीर रंजन ने कहा, उनकी मंशा संदिग्ध है. ये बड़ी चतुराई से किया गया है. ये मेरे लिए चिंता का विषय है. मैंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की लेकिन मुझे इस मुद्दे को उठाने का मौका नहीं मिला. अधीर ने कहा, अगर इन लोगों के सामने ये मुद्दा उठाया जाएगा, तो ये लोग कहेंगे कि हमने पहले वाली कॉपी दी है. उन्होंने आगे कहा कि संविधान के प्रियंबल में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द नहीं है. उन्हें हटा दिया गया है. ये दोनों शब्द 1976 में शामिल हुए थे
