ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अब आम लोग भी CISF कैंटीन से खरीद सकेंगे घरेलू सामान

सेना की कैंटीन से रोजमर्रा के सामान खरीदने पर कई तरह की छूट मिलती है. इसका फायदा सिर्फ सेना के जवानों और उनके परिवारों तक ही सीमित है. हालांकि अब आम लोग भी इसका फायदा ले सकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF के केंद्रीय पुलिस कल्याण स्टोर (कैंटीन) से आम जनता को घरेलू सामान मुहैया कराने का फैसला किया है. इन आउटलेट पर आम जनता को भी सभी सामानों पर जवानों की तरह छूट मिलेगी. CISF ने फिलहाल इसकी शुरुआत मणिपुर में की है. आम जनता को इसका लाभ देने के लिए मणिपुर में पहले से मौजूद 21 केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (KPKB) के अलवा साथ-साथ 16 नए आउटलेट भी खोले गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही इसे दूसरे राज्यों में भी शुरू किया जाएगा. CISF ने इंफाल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक नया स्टोर भी शुरू किया है. 17 सितंबर को इस स्टोर का उद्घाटन CISF के DIG हरिओम गांधी, इंफाल-पश्चिम SP एसएच शिवकांत सिंह और इंफाल एयरपोर्ट के निदेशक चिपेम्मी कीशिंग की मौजूदगी में किया गया.

Scroll to Top