ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अब नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी

विकासनगर थाने में 11 अक्टूबर को अमन गौतम और 26 अक्टूबर को चिनहट कोतवाली के हवालात में मोहित पांडेय की मौत के बाद उठते सवालों में घिरी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को एक एसओपी जारी की है। जिसमें स्पष्ट लिखा गया कि रात्रि चेकिंग के दौरान थाने में लाए गए हर व्यक्ति का रिकार्ड रजिस्टर में दाखिला होगा। बिना दाखिले के कोई व्यक्ति नहीं रखा जाएगा। रिकार्ड में दाखिल व्यक्ति की सूचना उच्चाधिकारियों को भी देनी होगी।

साथ ही पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने रात्रि में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए 1 एडीसीपी (ऑपरेशनल कमांडर) और 2 एसीपी (सहायक ऑपरेशनल कमांडर) की नियुक्ति की है। यह अफसर रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक एक्टिव रहेंगे। उक्त अधिकारी रात्रि में थाने में अतिरिक्त निरीक्षकों, गश्त करने वाले पुलिस कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। तीनों अफसर जोनल चेकिंग करेंगे। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना, अपराधिक वारदात पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।

साथ ही शहर के ड्यूटी स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी और संदिग्धों की चेकिंग के लिए पीआरवी की गश्त की भी जांच करेंगे। रात में खुली रहने वाली दुकानों, ढाबों, चाय के होटलों पर चेकिंग कराएंगे। साथ ही ऑपरेशनल कमांडर पुलिस कर्मियों और गश्त टीम का प्रत्येक शनिवार रिस्पांस टाइम चेक करेंगे। मॉर्निंग पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस रोजाना पार्कों पर सड़क किनारे टहलने वाले लोगों से मिलेगी, उनसे नमस्ते बोलेगी। पुलिस जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाएगी। 

Scroll to Top