ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमरनाथ तीर्थयात्री को बचाने की कोशिश में 300 फीट नीचे गिरा 22 वर्षीय टट्टू चालक

पहलगाम (मानवीय सोच) दक्षिण कश्मीर के पहलगाम इलाके में अमरनाथ यात्री को बचाते हुए एक 22 वर्षीय टट्टू चालक की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान इम्तियाज खान के रूप में हुई है। इम्तियाज के बारे में कहा जाता है कि वह काफी मेहमाननवाज और मददगार स्वभाव के लिए व्यक्ति थे। खबर के मुताबिक, हादसे से पहले इम्तियाज अपने घोड़े से जा रहे थे। तभी उनकी नजर एक तीर्थयात्री पर पड़ी जो घोड़े पर सवार था और सो रहा था।

इम्तियाज ने देखा कि यात्री सो रहा है और कभी भी गिर सकता है। उन्होंने उस तीर्थयात्री को जगाने की कोशिश की कि तभी वह खुद गहरी खाईं में जा गिरे। इम्तियाज के मामा नजीर अहमद खान ने कहा कि तीर्थयात्री को जगाने की कोशिश में इम्तियाज अपना संतुलन खो बैठा और चट्टान से नीचे गिर गया। वह 300 फीट नीचे गिर गया। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पर्वतारोही बचाव दल (एमआरटी) ने बड़ी मुश्किल से युवा घुड़सवार के शव को निकाला।

नजीर का कहना है कि इम्तियाज खान अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और अपनी पत्नी, आठ महीने के बच्चे, अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों का भरण-पोषण करता था। इम्तियाज के पिता आंशिक रूप से अंधे हैं और कड़ी मेहनत नहीं कर सकते हैं, और उनकी तीन बहनों की शादी होनी बाकी है। अब, परिवार को सरकार से कुछ मुआवजे की उम्मीद है। इम्तियाज खान की तरह, कई अन्य स्थानीय लोगों ने भी मेहमानों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।

अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में छह तीर्थयात्रियों और एक टट्टू चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तीर्थयात्रा के दौरान अब तक कुल 49 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 15 वे यात्री शामिल हैं, जिनकी आठ जुलाई को अचानक आई बाढ़ में मौत हो गई थी। 30 जून से शुरू हुई तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 47 यात्रियों और दो टट्टू चालकों की मौत हो चुकी है। एक टट्टू चालक की मौत पहलगाम में गहरी खाई में गिरने से हो गई थी।

आठ जुलाई को अमरनाथ गुफा के पास अचानक आई बाढ़ में 15 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 55 लोग घायल हो गए थे। अब तक 1.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा में दर्शन कर चुके हैं।

 

Scroll to Top