नई दिल्ली : (मानवीय सोच) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुधवार को आईएमएफ (IMF) की ओर से भारत के लिए मजबूत आर्थिक विकास के अनुमान के बीच कहा कि जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे संवेदनशील, परिश्रमी और समर्पित नेता द्वारा किया जाता है, तो असाधारण परिणाम अनिवार्य हो जाते हैं. शाह ने एक्स पर कहा, नेतृत्व मायने रखता है. जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे संवेदनशील, परिश्रमी और समर्पित नेता द्वारा किया जाता है, तो असाधारण परिणाम अनिवार्य हो जाते हैं.
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के 2023-24 की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर का अनुमान 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि, उसने वैश्विक वृद्धि का अनुमान घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हमारा देश आज विकसित देशों की तुलना में अधिक तेजी से प्रगति कर रहा है
