ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेरिका में बेबुनियाद बयानों से राहुल गांधी ने भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका में दिए गए बयानों के लिए बुधवार को राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि नेता प्रतिपक्ष अपने विदेश दौरों पर ‘भ्रामक, बेबुनियाद और तथ्यहीन’ बयान देकर भारत की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भारत-चीन सीमा मुद्दे पर राहुल गांधी के दावों को भी खारिज कर दिया और कहा कि जिस तरह के दावे उन्होंने अमेरिका की धरती पर किए हैं, वे भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। 

वाशिंगटन में प्रतिष्ठित नेशनल प्रेस क्लब में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने पाकिस्तान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया, लेकिन चीन के मुद्दे से निपटने के उनके तौर तरीकों की उन्होंने आलोचना की। जब राहुल से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अमेरिका-चीन स्पर्धा को सही तरह से संभाला है तो कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देखिए, अगर आप हमारे 4,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में चीनी सैनिकों की मौजूदगी को चीजों को अच्छी तरह से संभालना कहते हैं, तो हो सकता है।’’ 

Scroll to Top