वॉशिंगटन : (मानवीय सोच) कनाडा के सर्रे में कुछ दिनों पहले खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के खिलाफ टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते बिगड़ गए।
अमेरिकी सिख कॉकस समिति के समन्वयक और एक राजनीतिक कारकर्ता प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उनकी और अन्य दो अमेरिकी सिखों की मुलाकात एफबाआई के अधिकारियों से हुई। कैलिफोर्निया स्थित गैर-लाभकारी ग्रुप, इन्साफ के सह-निदेशक सुखमन धामी ने कहा कि पूरे अमेरिका में सिखों को संभावित खतरों के बारे में पुलिस के जरिए चेतावनी मिली है।
बता दें कि कनाडाई नागरिक और सिख अलगाववादी निज्जर की हत्या में भारतीय खुफिया और राज्य की संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोप पर भारत और कनाडा एक राजनयिक विवाद में उलझ गए हैं। निज्जर को 2020 में भारत द्वारा नामित आतंकवादी घोषित किया गया था। भारत ने कनाडा सरकार के दावों को बेतुका करार दिया है।
