अयोध्या : (मानवीय सोच) भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का पूरी तरह से कायाकल्प होने जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास को दी गई है. आवास यूपी विकास नई अयोध्या के निर्माण में जुट गया है. इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड टाउनशिप अयोध्या का नाम दिया गया है. लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग के दोनों किनारों पर 1407 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनेगी. जहां कृतम झील से लेकर मठ, आश्रम कॉटेज इंडस्ट्री वेयरहाउस और नामी गिरामी पांच सितारा होटल होंगे
वहीं, आवास एवं विकास आयुक्त आयुक्त रणवीर प्रसाद ने ‘आजतक’ को जानकारी देते हुए बताया कि नई टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए लगभग 367 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है. जबकि, ग्रुप हाउसिंग 93 एकड़ में बनने वाली मठों और आश्रमों के लिए 55 एकड़ जमीन आवंटित की गई है. बाहरी देशों के अतिथि गृहों के लिए 60 एकड़ जमीन आवंटित की गई है.
