ललितपुर के रास्ते पहली बार मानसून ने यूपी में एंट्री की। बुधवार सुबह प्रदेश के 15 जिलों में जोरदार बारिश हुई। अयोध्या में इतनी जोरदार हुई कि जलावनपुरा में जलभराव हो गया। घरों में 2-3 फिट पानी भरा है। लोगों ने जैसे-तैसे फ्रिज, कूलर, फर्नीचर ब हनुमानगढ़ी चौराहे के पास रामपथ पर पानी भर गया। परेशान लोगों ने कहा- रामपथ का विकास तैर रहा है। गोरखपुर में मंगलवार रात 32 मिमी बारिश हुई। बुधवार सुबह से भी बूंदाबांदी हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ छाता लेकर अफसरों के साथ निकले हैं। वाराणसी में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक जोरदार बारिश हुई। देवरिया और लखीमपुर में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वांचल के 11 जिले शामिल हैं, जहां जोरदार बारिश का अनुमान है। ये फोटो वाराणसी की है। 6 घंटे की बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग ने 27 जून को 69 जिलों में आंधी, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल और अवध के 23 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मानसून कहां तक पहुंचा ललितपुर के रास्ते पहली बार मानसून ने यूपी में मंगलवार की शाम एंट्री की। अक्सर मानसून कुशीनगर या सोनभद्र की तरफ से आता है। हर बार का यही ट्रेंड था। IMD के मुताबिक, मानसून की अरब सागर की शाखा में अधिक सक्रियता के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ललितपुर के रास्ते प्रदेश में दस्तक दी। सामान्यतया बंगाल की खाड़ी की शाखा पूर्वी यूपी के रास्ते राज्य में प्रवेश करता है। बंगाल की खाड़ी वाली शाखा बिहार के रक्सौल में अटकी है। मानसून 3 दिन में यूपी पहुंच सकता है। BHU के मौसम वैज्ञानिक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया- पश्चिम से आने वाली हवा की स्पीड बढ़ गई। बिहार में अटका मानसून पूर्व की ओर बढ़ नहीं रहा। 28 जून तक मानसून आने की उम्मीद है।
