ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या सीट से चुनाव लड़ेंगे ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली में पार्टी की बैठक में हुई चर्चा

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भाजपा अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। भाजपा में टिकट बंटवारे पर मंथन पहले ही शुरू हो चुका है। मंगलवार को दिल्ली में कोर कमिटी की मीटिंग हुई थी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ मौजूद थे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि दिल्ली में हुई मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस बात को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेता ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से उतारे जाने से पूरे प्रदेश में हिंदुत्व का संदेश जाएगा। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा सीट से भी लड़ाए जाने की चर्चाएं थीं।

सांसद ने की थी मथुरा से योगी को लड़ाने की मांग

यहां तक कि भाजपा के सांसद हरनाथ यादव ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की थी कि सीएम योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा था कि कृष्ण भगवान ने मेरे सपने में आकर कहा था कि सीएम योगी को मथुरा से लड़ाया जाना चाहिए। गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व के बड़े चेहरे माने जाते रहे हैं। मठ के बाद अब अयोध्या में उनके आने से भाजपा को एक नया बूस्ट मिल सकता है। पहले ही उन्हें मथुरा या फिर अयोध्या से चुनाव में उतारे जाने की चर्चाएं तेज थीं।

अयोध्या से लड़कर बड़ा संदेश देने की तैयारी में योगी

काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर भाजपा इस बार काफी उत्साहित है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जबकि काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। मथुरा में भी यूपी सरकार ने कई प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘गोरखपुर की सीट को सीएम योगी आदित्यनाथ से जोड़कर देखा ही जाता रहा है। लेकिन अयोध्या का धार्मिक नजरिए से कहीं ज्यादा महत्व है। यदि वह अयोध्या से लड़ते हैं तो यह मेसेज जाएगा कि भाजपा ने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपने मूलभूत सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है।’

यूपी चुनाव में 270 से 290 सीटें मिलने का लगाया अनुमान

भाजपा एक बार फिर सूबे की सत्ता में आने को लेकर काम कर रही है। पार्टी नेता ने कहा कि राज्य सरकार के कामों और केंद्र की योजनाओं के चलते पार्टी एक बार फिर से 270 से 290 सीटें जीतने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि चुनाव कई चरणों में होना है। इसलिए हर चरण के बाद स्थिति में अंतर दिख सकता है। पार्टी लीडर ने कहा कि हमें एक बार फिर से यूपी में एक आसान जीत की उम्मीद है।

Scroll to Top