(मानवीय सोच) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 अगस्त) संसद में मणिपुर मुद्दे पर जवाब देंगे. पीएम मोदी 3 से 4 बजे के बीच सदन में जवाब दे सकते हैं. पीएम मोदी इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से सरकार पर किए गए हमले पर पलटवार भी कर सकते हैं. सदन में दो दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चली है. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर मुद्दे पर जवाब दिया था.
राजनाथ सिंह ने सरकार की तरफ से लोकसभा सदन में बुधवार (9 अगस्त) को कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर मुद्दे पर जवाब दे दिया है. गुरुवार को पीएम मोदी प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. पीएम मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने कार्यकाल में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है. इससे 2018 में सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी. हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 126 वोट पड़े थे. वहीं सरकार के पक्ष में 325 सांसदों ने वोट किया था.
