ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अवैध कब्जों पर गरजा बाबा का बुलडोजर

जौनपुर (मानवीय सोच)   सदर तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जों को ढहाने के लिए बाबा का बुलडोजर पूरी रफ्तार से दौड़ा। बुलडोजर की चपेट में आने से एक गगैस्टर समेत कई दबंगों द्वारा कब्जा करके बनाए घर, दुकान और पशुशाला ध्वस्त किए गए। राजस्व विभाग के अनुसार कब्जे से मुक्त हुई जमीन की कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एसडीएम सदर, हिमांशु नागपाल ने भारी पुलिस फोर्स के साथ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामराय पट्टी में 30 बिस्वा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन पर स्थानीय लोगों ने कब्जा करके अपने मवेशियों का आशियाना व कुछ अन्य नर्मिाण कराया था। जिसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अब इस जमीन को सार्वजनिक कार्यो के उपयोग में लाया जाएगा। इस जमीन की कीमत छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसके बाद यह टीम सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में मेले की एक एकड़ जमीन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक आरोपी और कुछ अन्य दबंगों के कब्जे से मुक्त कराई गई। इस जमीन पर गैरेज, दुकान और मकान बनाकर कब्जा किया गया था। एसडीएम सदर ने सभी इमारतों को बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया। उन्होंने बताया कि इस जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

उधर जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में भी बुलडोजर से दबंगों द्वारा सरकारी जमीन को कब्जा करके किए गए अतक्रिमण को ध्वस्त कराया गया। इस जमीन की कीमत पचास लाख रुपये बताई गई है। नागपाल ने अवैध कब्जेदारों को चेतवानी दी है कि वे खुद से सरकारी जमीनों को खाली कर दे अन्यथा प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। कोई कब्जाधारक बख्शा नहीं जाएगा।

 

Scroll to Top