ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट

बरेली : (मानवीय सोच) माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम को बरेली से शिफ्ट कर दिया गया है। बरेली सेंट्रल जेल टू में बंद सद्दाम का नया ठिकाना अब बदायूं जिला जेल होगी। उसके खास गुर्गे प्रयागराज निवासी आतिन जफर को रामपुर जेल भेजा गया है। हाल ही में आतिन को प्रयागराज से, इसके बाद सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। सद्दाम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दिल्ली से गिरफ्तार कर सद्दाम को बरेली जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। 

हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम परेशान था। उसने मानवाधिकार का हवाला देकर बैरक बदलने की गुहार लगाई थी। वह बार बार सामान्य बैरक में दूसरे बंदियों के साथ रखने की जिद कर रहा था। मंगलवार को उसे बरेली जेल से शिफ्ट कर दिया गया। बरेली जेल में सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी और फरहाद समेत कई और लोग बंद हैं। पहले सद्दाम और अशरफ की खातिरदारी कर चुके जेलकर्मी भी यहां तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक यहां फिर से गिरोह पनपने की आशंका थी। ऐसे में जेल अधिकारियों और प्रशासन ने शासन को गोपनीय रिपोर्ट भेजी थी।
Scroll to Top