ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अस्पताल की बड़ी लापरवाही: कोरोना टेस्ट की जिद में 8 महीने के बच्चे ने गर्भ में तोड़ा दम

नई दिल्ली (मानवीय सोच): चीन में अस्पताल की बड़ी लापरवाही के कारण 8 महीने के बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रसव से तड़प रही यह महिला अस्पताल के बाहर इलाज के बिना कराह रही थी लेकिन अस्पताल प्रशासन ने बिना कोविड टेस्ट किए उसे अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद आखिरकार इस महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे ने तम तोड़ दिया। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की आलोचना होने के बाद यहां के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने माफी मांगी है। यह घटना शिआन शहर में हुई है।

पीड़ित महिला की एक रिश्तेदार ने 1 जनवरी को इस पूरी घटना का जिक्र एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया। इस पोस्ट में उन्होंने घटना की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें नजर आ रहा था कि प्रसव दर्द से कराह रही महिला अस्पताल के बाहर एक प्लास्टिक के स्टूल पर बैठी हैं और वहां हर तरह खून है। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया लेकिन तब तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया था। इसके बाद लोगों ने अस्पताल प्रशासन की जमकर आलोचना की थी।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने गर्भवती महिला को करीब 2 घंटे तक अस्पताल में भर्ती नहीं किया क्योंकि उनके पास कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। हालांकि, इस पोस्ट की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

बताया जा रहा है इस वीडियो में शिआन शहर में रहने वाले लोगों की मजबूरी नजर आई तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद शिआन के हेल्थ कमिशन डायरेक्टर Liu Shunzhi सामने आए और इस पूरी घटना के लिए माफी मांगने लगे। Liu Shunzhi ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें खेद है कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं हासिल करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन को पीड़िता को मुआवजा देने के निर्देश दिया गया है। वहीं अस्पताल के जनरल मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है।

Scroll to Top