आगरा में बड़ी वारदात : हमलावरों ने सरे बाजार बिल्डर को गोली मारी

आगरा    (मानवीय सोच)   दिनदहाड़े बड़ी वारदात हुई है। शहर की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक में गुरुवार को सरे बाजार एक बिल्डर को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। बाजार में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेक्टर- 1 में बिल्डर राजीव गुप्ता गुरुवार शाम चार बजे किसी काम से आए थे। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उनको गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। उनका कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने घायल बिल्डर को अस्पताल भिजवाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर घायल बिल्डर के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दुकानदारों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बिल्डर राजीव गुप्ता को पहले ही धमकी मिल चुकी थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *