ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

आजमगढ़ : (मानवीय सोच) पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक व मोबाइल भी बरामद किया गया। तीन दिन पहले पैथोलॉजी में हुई साढ़े सात लाख की चोरी की घटना में बदमाश शामिल था। पुलिस को इसकी कई मामलों में तलाश थी। 

देवगांव कोतवाली पुलिस गुरुवार क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पैथोलॉजी में हुई चोरी की घटना में शामिल एक अपराधी चोरी का एक मशीन लेकर बेचने के लिए मेहनाजपुर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। चेवार चड़िया पुलिया पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश के आने का इंतजार करने लगी।

कुछ देर बाद सामने से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास पुलिस ने किया तो वह उमरी गांव की तरफ बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस से घिर जाने पर उसने पास रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में गोली लगी।

Scroll to Top