ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजम खां से वापस लिया जाएगा मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान

लखनऊ  (मानवीय सोच) सपा नेता आजम खां से मौलाना मोहम्मद अली जौहर प्रशिक्षण व शोध संस्थान वापस लिया जाएगा। इसकी लीज निरस्त की जाएगी। सरकार ने मामले पर सख्त रुख अपनाया है। आजम खां ने सपा सरकार के समय कैबिनेट से निर्णय करवाकर संस्थान को लीज पर लिया था। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने करीब ढाई साल पहले शासन को सौंपी एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं।

मामले में उस समय मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह पर कार्रवाई भी की जाएगी। राघवेंद्र अब संयुक्त निदेशक हैं। उन्हें आरोप पत्र देकर जवाब मांगा जाएगा।

आजम खां ने सपा सरकार में मंत्री रहते हुए मात्र 100 रुपये में इस संस्थान को 33 साल के लिए लीज पर लिया था। इसकी अवधि 33-33 साल के लिए दो बार बढ़ाई जा सकती है। इस निर्णय के बाद यह शोध संस्थान उस ट्रस्ट का हो गया था जिसके आजीवन अध्यक्ष आजम खां हैं। यह ट्रस्ट ही इस शोध संस्थान का संचालन करता है। अब सरकार इस लीज को निरस्त करने जा रही है।

एसआईटी ने मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर भी कार्रवाई की संस्तुति की है। उन पर लापरवाही व उदासीनता बरतने का आरोप है।

Scroll to Top