ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजम खान ने बताया, योगी सरकार ने क्यों सीतापुर जेल में रखा : ताकि तीनों के जनाजे उठ जाएं

रामपुर (मानवीय सोच)   समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खान जेल से बाहर आने के बाद से लगातार सक्रिय हैं। यही नहीं सोमवार को रामपुर लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में प्रचार भी किया। इस दौरान वह अपने खास अंदाज में दिखाई दिए और जेल के दौरान का दर्द भी बयां। आजम खान ने कहा कि सरकार ने हमें सीतापुर जेल में इसलिए रखा था ताकि हम लोग मर जाएं, लेकिन मैं जिंदां हूं तो जिंदा हूं। आजम खान ने कहा, ‘सीतापुर जेल पूरे हिंदुस्तान में सुसाइडल जेल के नाम से जानी जाती है। कहीं और भी भेज सकते थे, लेकिन उन्होंने सीतापुर ही भेजा। उन्हें लगा कि जो सबसे कमजोर होगा, वह अपनी जान देगा। फिर उसके गम में दूसरा जान देगा और जब दो जा चुके होंगे तो तीसरा जान दे देगा। इस तरह तीनों के जनाजे उठ जाएंगे।’

नूपुर पर बोले- बदनसीब को उसके हाल पर छोड़ दो 

इस दौरान उन्होंने नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हुजूर की शान में गुस्ताखी करने वाला बदनसीब है, उसे उसके नसीब पर छोड़ दो। यही नहीं आजम खान ने अपने ही अंदाज में लोगों से शांति बरतने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आग को आग से और सैलाब को पानी से खत्म नहीं किया जा सकता। हुजूर की शान में गुस्ताखी करने वाला बहुत बदनसीब है। उसके हाल पर उसे छोड़ दो और उसके जुमलों को दोहराओ मत। दुनिया का कोई तानाशाह नहीं बचा। इतिहास उनको याद करता है। रसूल की शान में कोई गुस्ताखी नहीं कर सकता। जिससे अल्लाह मोहब्बत करता है, उस पर किसी के लफ्ज से कोई फर्क नहीं पड़ता।

आजम बोले- एक हिंदू परिवार के बच्चों ने मेरे लिए दिवाली नहीं मनाई

रामपुर के लोगों से अमन की अपील करते हुए आजम खान ने कहा कि अपने शहर और रिश्तों को उसी तरह जोड़कर रखो, जैसे 1942 से लेकर 2022 तक जोड़कर रखा। यहां हिंदू और मुसलमान कभी आपस में नहीं लड़े। मंच पर बैठे एक नेता का जिक्र करते हुए आजम खान ने कहा, ‘ये गोयल साहब मेरे दोस्त आरएसएस के कार्यकर्ता थे, लेकिन मैंने इनसे कहा कि तुम तो मेरे यार हो, फिर मेरे साथ क्यों नहीं हो। इन्होंने कहा कि तुमने कभी कहा नहीं कि साथ आओ। मैंने कहा कि आओ और उन्होंने कहा कि लो मैं तुम्हारा हो गया। एक हिंदू परिवार के बच्चों ने दिवाली नहीं मनाई क्योंकि मैं उनके साथ नहीं था और वह मेरे साथ ही दिवाली मनाते थे।’

आसिम रजा को आजम खान ने बताया अपने दिल का टुकड़ा

सपा प्रत्याशी आसिम रजा का समर्थन करते हुए कहा कि ये तो मेरे दिल का टुकड़ा है। मेरा दिल चीर कर देखो तो उसमें आप सब है। कोई इतनी तकलीफ उठाएगा क्या जितनी हमने उठाई है। हम हमेशा यही कहते थे कि अल्लाह तेरे मुजरिम हैं, तू ही सजा दे। आसिम रजा कोई शेख, सैयद नहीं है बल्कि अंसारी है।

Scroll to Top