आजादी के 75 साल पर केजरीवाल का ऐलान : 4 अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

दिल्ली (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है। 4 अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठा होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। उस दिन सभी संकल्प लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। हम 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से देश को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि पिछले 75 वर्षों में कई देशों ने भारत को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि देश के पास सभी प्राकृतिक संसाधन हैं। 75 साल पहले भारतवासियों ने साथ मिलकर अंग्रेजों को भगाया था। अब हम एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय पूरी दुनिया में सबसे बुद्धिमान हैं। भगवान ने हमें सब कुछ दिया है। अगर इन नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के भरोसे रहे तो देश 75 साल और पीछे रह जाएगा। आइए संकल्प लें कि हम 130 करोड़ लोग  भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि लोग पूछते हैं कि क्या भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है?’ भारत दुनिया का नंबर 1 क्यों नहीं बन सकता? व्यवसायियों, वकीलों, कामकाजी पेशेवरों को एक साथ आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *