नई दिल्ली : (मानवीय सोच) अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत चंद्रमा और मंगल ग्रह पर सैटेलाइट भेजकर सफलता हासिल कर चुका है। अब बारी सूर्य की है। भारत आदित्य एल-1 मिशन के जरिए सूर्य की स्टडी करने वाला है।
इस प्रोजेक्ट पर करीब एक दशक से काम चल रहा है। कोविड-19 ने भले ही इस प्रोजेक्ट की रफ्तार कम कर दी थी, लेकिन अब यह मिशन अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस सैटेलाइट को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ,बेंगलुरु द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।
इसरो ने जानकारी दी है कि फिलहाल, आदित्य एल-1 श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट पर मौजूद है। सब कुछ सही रहा तो सितंबर के पहले हफ्ते में सैटेलाइट की लॉन्चिंग हो सकती है। इस मिशन के बाद सूर्य के पास सैटेलाइट भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अमेरिका, जर्मनी व यूरोपीय स्पेस एजेंसी सूर्य पर सैटेलाइट भेज चुके हैं।
