ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आधार की मदद से दुष्कर्म के आरोपी तक पहुंची पुलिस, करीब 100 होटल खंगाले गए

लखनऊ : (मानवीय सोच)  मदद के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 100 होटल खंगाले। उस होटल की तस्दीक की जहां पर दुष्कर्म किया गया था। वहां से आरोपी का आधार कार्ड मिला। इसकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

कौशांबी की रहने वाली एक महिला के स्थानीय थाने में कुछ मुकदमे चल रहे हैं। उसी के सिलसिले में वह लखनऊ में आकर अफसरों से मिलकर पैरवी करना चाहती थीं। शनिवार को वह डीजीपी आवास से कुछ दूरी पर फुटपाथ पर बेसुध हालत में पड़ी मिली थीं। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने मामले का संज्ञान लेकर महिला से पूछताछ की थी। तब पता चला था कि एक युवक महिला को होटल ले गया था। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर भाग गया था। डीसीपी ने बताया कि मामले में सीतापुर निवासी आरोपी मयंक भानू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने उसकी पहचान भी की है।

Scroll to Top