# आनंदेश्वर मंदिर में पैंट की जिप खोलकर लाइन में लगा था सिरफिरा, महिलाओं से कर रहा था अश्लीलता

कानपुर : (मानवीय सोच)  यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। धार्मिक स्थल पर एक मनचले की करतूत से लोग हैरान हैं। कानपुर में एक सिरफिरा आनंदेश्वर मंदिर में पैंट की जिप खोलकर महिलाओं की लाइन में दर्शन करने के लिए लगा हुआ था। जिप खोलकर सिरफिरा पीछे से महिलाओं को धक्का देकर अश्लीलता कर रहा था। उसके बगल की लाइन में एक युवती भी लगी थी। युवती की जब नजर उस मनचले पर पड़ी तो उसने विरोध किया। इसके बाद लाइन में लगे अन्य भक्तों और सेवकों की मदद से उसे दबोच लिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

जूही क्षेत्र के मिलेट्री कैंप में रहने वाली युवती आनंदेश्वर मंदिर में सेवा समिति की सदस्य हैं। रविवार शाम युवती मंदिर में बाबा आनंदेश्वर के दर्शन करने के लिए लाइन में लगी थीं। इसी दौरान बगल की लाइन में एक मनचला भी लगा हुआ था। मनचला अपनी पैंट की जिप खोलकर महिलाओं से अश्लीलता कर रहा था। लाइन में लगकर लगातार बदतमीजी कर रहा था, लेकिन शर्म की वजह से लाइन में लगीं महिलाएं उसकी करतूत का विरोध नहीं कर पा रही थीं।