ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आयकर विभाग का छापा : लखनऊ के बिल्डर और नेता भी मुसीबत में आए

गोरखपुर : (मानवीय सोच)  उद्यमी की व्हाट्सएप चैट ने लखनऊ के रीयल इस्टेट कारोबारी और एक जनप्रतिनिधि को मुसीबत में डाल दिया है। दोनों अब केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार पर हैं। मामला 20 करोड़ रुपये के लेनदेन का है। बताया जा रहा है कि ये रुपये काली कमाई के हैं, जिन्हें अपार्टमेंट बनाने में खपाया गया है।

इस मामले में 14 जुलाई को लखनऊ में एक बड़े बिल्डर से पूछताछ हो चुकी है। जल्द ही सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि से भी पूछताछ हो सकती है। शासन के निर्देश पर राज्य की एक जांच एजेंसी ने गोरखपुर मंडल के संबंधित उद्यमी का रिकाॅर्ड भी खंगाला है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर में छापे के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने कई जगह छानबीन की थी। उसी दौरान शहर के एक बड़े उद्यमी, लखनऊ के एक बड़े बिल्डर और सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि के बीच 20 करोड़ रुपये लेन-देन का एक व्हाट्सएप चैट पकड़ में आया था। इसके बाद टीम ने नामी उद्यमी, बिल्डर समेत कई हस्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाला था। चार दिन तक लिखापढ़ी चली।

Scroll to Top