लखनऊ (मानवीय सोच) आगामी 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विशाल परिसर में आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए इंटरनेशनल बायर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त तक 400 से अधिक बायर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है और आयोजन की शुरुआत होते-होते इसमें और अधिक इजाफा होने की संभावना है।
ये बायर्स न सिर्फ इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संभावनाओं पर भी काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 21 सितम्बर को इस इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगी।
