बांदा (मानवीय सोच) बांदा जिले में गांव के युवक की हरकतों से आजिज आकर इंटर की छात्रा घर में फांसी पर झूल गई। शव के पास दो पृष्ठ का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने एक युवक का नाम उजागर करते हुए उसकी हरकतों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या करना बताया है।
पुलिस पूरी घटना और सुसाइड नोट की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव की है। रोशनी (19) पुत्री रामप्रसाद गांव के ही इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। रविवार को शाम उसने कमरा बंद किया और पत्नी नायलॉन की रस्सी छत पर बांधकर फंदे पर झूल गई।
कुछ देर बाद छोटे भाई ने दरवाजे खुलवाना चाहा तो बंद थे। आनन-फानन दरवाजा खोलकर देखा तो रोशनी फंदे पर लटकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच देहात कोतवाली पुलिस पहुंच गई। उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कमरे की जांच-पड़ताल की तो दो पृष्ठीय सुसाइड नोट मिला।
