लखनऊ : (मानवीय सोच) इकाना स्टेडियम के बाहर शहीद पथ पर मैच शुरू होने के बाद लंबा जाम लग गया। कमता की तरफ से कानपुर की ओर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। खास बात यह रही कि इतने बंदोबस्त के बाद भी कोई भी पुलिस या ट्रैफिक का सिपाही एंबुलेंस को जाम से बाहर निकालने के लिए नहीं आया। लोगों ने अपनी गाड़ियों को आगे-पीछे करके कार के लिए रास्ता बनाया। भारत की पारी के 20 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने तीन विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 44 और केएल राहुल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित अपने 54वें अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी कर ली है।
